सोजत के मेन बाजार में बरसाती पानी के साथ बहती स्कूटी।
पाली जिले में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हुई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और गाड़ियां बहने लगी।
वहीं रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पानी भरे गड्ढे में फंस गई। दोपहर 1 बजे बाद पाली शहर में भी मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। जिले में फालना, सोजत सिटी समेत आस-पास इलाकों में तेज बरसात हुई।
इधर, गुरुवार को सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर पाली दौरे पर रहे। बारिश की वजह से उनका काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा। पाली पहुंचने पर मौसम का जिक्र कतरे हुए वे बोले- आज यहां का मौसम सिक्किम जैसा है।
जिले के अरावली पर्वतमाला रेंज में भी मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में यहां की पीपला नदी उफान पर है। इसका पानी जवाई डैम में जाता है। ऐसे में जवाई बांध का जल स्तर बढ़ने की भी उम्मीद है।
पहले फोटो में देखिए पाली जिले में बारिश के क्या है हालात….

फोटो पाली का है। यहां एक गड्ढे में रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी फंस गई और पलट गई।

फोटो सोजत के मुख्य बाजार है। यहां तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी चलने।

सोजत सिटी के मैन बाजार में तेज पानी के बहाव के चलते एक युवक स्कूटी के साथ बहने लगा।

पाली जिले में अचानक मौसम बदलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ ही देर की बारिश में गाड़ियां बहने लगी।
पाली जिले में मौसम से जुड़े अपडेट्स, फोटो और वीडियो के लिए देखें लाइव ब्लॉग…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments