![]()
महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में छात्रों ने फर्जी नियुक्तियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में छात्रों ने फर्जी नियुक्तियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्र प्रतिनिधि विष्णु खैमरा और संघर्ष समिति के अध्यक्ष बेताब चौधरी के नेतृत्व में यह धरना गुरुवार को भी रहा।
छात्र नेता विष्णु खैमरा ने आरोप लगाया है कि सत्र 2024 में संविदा पर नियुक्त किए गए प्रोफेसरों की नियुक्तियां फर्जी हैं। उन्होंने तत्कालीन कुलपति के कार्यकाल में नियुक्त दो दर्जन से अधिक प्रोफेसरों की बर्खास्तगी और उनसे वसूली की मांग की है।
छात्र नेताओं का दावा है कि इन प्रोफेसरों की पीएचडी डिग्री भी फर्जी है। वे इन डिग्रियों की जांच की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने राज्यपाल से विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही फर्जी कॉलेजों और पीएचडी डिग्रियों में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग भी की है।
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव च्यवन जोरवार ने बताया कि इस मामले में पहले भी शिकायतें मिली थीं। एक जांच समिति इस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
धरने में सौरव कासोट, मनीष कुमार और राहुल सहित कई छात्र मौजूद रहे। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments