![]()
जयपुर | मानसून फिर से एक्टिव होते ही झमाझम बरसा है। अब तक अगस्त में मानसून कमजोर होने से केवल 30 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन बीते चौबीस घंटे में शहर में 2 इंच पानी बरसा। कलेक्ट्रेट, सांगानेर, जेएलएन मार्ग, एयरपोर्ट पर जमकर बरसात हुई। बीते चौबीस घंटे में
अगले 4-5 दिन चलेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान व आसपास एमपी के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है इसके असर से जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। 4 से 5 दिन अच्छी बारिश के आसार है। इससे पहले तीन हफ्ते मानसून सुस्त था। अगस्त में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम है। जून जुलाई तक सामान्य से 82 फीसदी अधिक बारिश होने से मानसून का कोटा पूरा हो गया था।
अगस्त में मानसून सुस्त रहने से 20 दिन के केवल 28 मिमी बारिश हुई थी। जलसंसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बारिश का कोटा जुलाई में ही पूरा हो गया, लेकिन वर्तमान में बीते साल से नीचे आ गया है। अगस्त में कम बरसात होने से कुल बारिश का आंकड़ा नीचे उतरता जा रहा है।
बारिश @2 इंच, आज भी अलर्ट
शहर में कई दिनों बाद बुधवार से शुरू हुआ बारिश का दौर 24 घंटे बाद गुरुवार को भी जारी रहा। जेएलएन मार्ग पर बारिश की बूंदें रोशनी के साथ मिली तो सड़क सुनहरी नजर आई। फोटो: महेंद्र शर्मा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments