☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर जिले में जाते हुए मानसून की गांवों में जबरदस्त बारिश हो रही है। अलर्ट के बीच रात से तेज हवाओं के साथ कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। वहीं सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ है। जिला कलेक

.

हवाओं के साथ कई इलाकों में भारी बारिश से फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण पकी पकाई बाजरे की फसल जमींदोज हो गई है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है।

दरअसल, बाड़मेर जिले में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक हो रही बारिश से स्थितियां बिगड़ने लगी है। बाखासर के दासोरिया गांव में लूणी नदी के बीच टापू पर 100-125 भेड़-बकरियों के साथ 15-16 लोग फंस गए। सैन्य जवानों, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करके लोगों को सु​रक्षित निकाला।

बाड़मेर में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश चल रही है।

बाड़मेर में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश चल रही है।

कलेक्टर ने बारिश की संभावना को देखते हुए छुट्टी का आदेश किया जारी

इधर कलेक्टर टीना डाबी ने एक आदेश जारी कर भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिले की सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है। आज जिले की स्कूलों में अवकाश जिले में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी और पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के मद्देनजर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सोमवार को समस्त स्कूल व आंगानबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

गुड़ामालानी में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।

गुड़ामालानी में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।

अब तक धनाऊ में सबसे ज्यादा 492 एमएम बारिश, सबसे कम नोखड़ा में 241 एमएम बारिश

बाड़मेर जिले में अब सर्वाधिक बारिश धनाऊ में 492 एमएम हुई, जबकि सेड़वा में 466 एमएम हुई है। दोनों इलाके कच्छ के रण से सटे हुए हैं। यहां पिछले साल सीजन में सेड़वा में 422 और धनाऊ में 518 एमएम बारिश हुई थी। ऐसे में जिले की 12 तहसील में सिर्फ सेड़वा तहसील में ही पिछले साल की बारिश का रिकॉर्ड टूटा है, जबकि बाकी सब जगह पिछले साल की बारिश का भी आंकड़ा पार नहीं किया है। सबसे कम बारिश नोखड़ा में 241 एमएम हुई है।

मौसम विभाग ने बाड़मेर-जालोर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट के कारण पिछले 24 घंटे में जिले के बाखासर, सेड़वा, धनाऊ, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना इलाके में भारी बारिश हुई। जिले में अब तक 336 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि औसत बारिश का आंकड़ा 385 एमएम है। ऐसे में अब भी 13 फीसदी कम पानी बरसा है। हालांकि 2024 की तुलना में अब भी 27 फीसदी कम बारिश है। 2024 के पूरे सीजन में 455 एमएम बारिश हुई।

बाड़मेर शहर के नेहरू नगर ओवरब्रिज पर रिमझिम बारिश।

बाड़मेर शहर के नेहरू नगर ओवरब्रिज पर रिमझिम बारिश।

9 सिंतबर से मौसम सामान्य रहेगा

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर व जैसलमेर में आगामी 24 घंटों तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार अलसुबह जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा लूणी नदी के आसपास बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। 9 सितंबर से मौसम सामान्य रहेगा।

24 घंटे में सेड़वा में सबसे ज्यादा बारिश

बाड़मेर जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसमें बाड़मेर में 15, बाड़मेर ग्रा. में 17, रामसर में 6, शिव में 3, गडरारोड में 3, चौहटन में 17, सेड़वा में 87, गुड़ामालानी में 111, धोरीमन्ना में 95, धनाऊ में 79, नोखड़ा में 9, बाटाडू में 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading