☜ Click Here to Star Rating



अपना घर शालीमार सोसायटी में फ्लैट के अंदर अलमारी तोड़ गहने ले गए। सामान बिखरा मिला।

अलवर शहर में शालीमार एक्सटेंशन में दो दिन में दो फ्लैट में चोरी की घटनाएं हो गई। शनिवार को गुलमोहर बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 18 में और रविवार शाम कदम बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 51 में कई लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। फ्लैट मालिक दाऊदयाल शर्मा ज

.

शर्मा ने बताया कि अलमारी से 1 लाख नकदी व करीब 8 लाख के गहने चोर ले गए। सोसायटी अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने बताया कि चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। उसके बाद सोसायटी के सोशल मीडिया ग्रुप पर मैसेज डालकर सभी लोगों से अपने-अपने फ्लैट की जांच करने को कहा गया। जांच में पलाश बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 18 के ताले भी टूटे मिले। तब यहां भी चोरी होने का पता चला। जिसके फ्लैट मालिक अभी बाहर गए हुए हैं। उनके आने पर बाद चोरी का पता चलेगा।

गुलमोहर बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 18 निवासी अशोक कुमार ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को वे बेटे के पास सिरसा गए हुए थे। 6 सितंबर को लौटने पर पाया कि फ्लैट के दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सोने के टॉप्स, चांदी के पायजेब-बिछुए और 4500 रुपए नकदी समेत लाखों का सामान चोर ले गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading