☜ Click Here to Star Rating


चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐचेर में सोमवार अल सुबह स्कूल का बड़ा बरामदा एवं अन्य हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि यह घटना स्कूल खुलने से कुछ घंटे पहले हो गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शिक्षा विभाग ने इस भ

.

ग्रामीण बोले, लापरवाही के चलते हो सकता था बड़ा हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्कूल के 10 कमरे एवं बरामदा काफी सालों से क्षतिग्रस्त है। इस साल झालावाड़ में घटना होने के बाद इन 10 कमरों एवं बरामदे में बालकों को बिठाना बंद कर दिया था, लेकिन फिर भी बालक खेलने एवं अन्य गतिविधियों के लिए इनके नीचे जाया करते थे। विभाग ने इस भवन को हटाए जाने के निर्देश तो जारी कर दिए गए, लेकिन मौके पर कार्रवाई नहीं होने से आज यह घटना घटित हुई। यदि स्कूल टाइमिंग में यह घटना होती तो कोई ना कोई बालक इसकी चपेट में आ सकता था।

घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

प्रिंसिपल बोली, उच्चाधिकारियों को क्या दिया था अवगत

मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल कविता ने बताया कि उन्होंने क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करा दिया था। जिसके बाद इस जर्जर घोषित कर दिया गया था। साथ ही इस भवन को जमीदोज करने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई से पहले ही यह घटना घटित हो गई। हम इसमें बालकों को नहीं बिठाते हैं लेकिन यदि विद्यालय समय में यह घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि मना करने के बावजूद भी कई बार बच्चे उसमें चले जाते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading