☜ Click Here to Star Rating


बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम एक्टिव से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में दूसरे दिन भी बारिश का दौर शुरू हुआ। शनिवार को सुबह से तेज उमस से लोगों का हाल बेहाल था। दोपहर के समय बाड़मेर शहर में रिमझिम बारिश शुरू हुई। इसके बाद सड़कों पर पानी बहने लगा। श

.

वहीं 7 सितंबर को बाड़मेर, जालोर व बालोतरा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 4 से 6 इंच तक बारिश हो सकती है। लोगों को ऐहतियात के तौर पर सावधानी बरतने की अपील की है।

बाड़मेर में शुक्रवार को मानसून की गतिविधियों की शुरूआत हो गई। दोपहर बाद आसमान में छाई काली घटाएं शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जमकर बरसी। इससे कई गांवों में तेज बारिश भी हुई है।

शनिवार को सुबह से ही तेज उमस रही। दोपहर बाद मौैसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छाए। दोपहर करीब डेढ़ बजे काली घटाएं छा गई वहीं हवाओं के साथ बारिश शुरू हो हुई। करीब 10 मिनट तक बाड़मेर शहर में हल्की बारिश हुई।

शुक्रवार को गुड़ामालानी में 22, सेड़वा में 18 और बाड़मेर में 3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धोरीमन्ना, रामजी का गोल, अरणियाली, कवास, गरल, हाथीतला समेत कई गांवों हल्की और मध्यम बारिश हुई है।

बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में हवा के साथ बारिश।

बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में हवा के साथ बारिश।

अब तक: औसत से 20 % कम बारिश

इस बार पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहा है। अब तक बाड़मेर जिले में 300 एमएम बारिश हुई है, जबकि पूरे सीजन की औसत बारिश का आंकड़ा 385 एमएम है। सर्वाधिक बारिश धनाऊ में 413 और सेड़वा में 385 एमएम हुई है। इसके अलावा गुड़ामालानी, में 238, धोरीमन्ना, में 190, बाड़मेर, में 280, शिव, में 310, नोखड़ा में 237, चौहटन में 306, बाटाडू में 300, बाड़मेर ग्रामीण में 293, रामसर में 303, गडरारोड में 307 एमएम बारिश हुई है। बाड़मेर जिले में पिछले साल 2024 में पूरे सीजन में 455 एमएम बारिश हुई थी, जबकि इस बार अब तक 300 एमएम ही बारिश हुई है।

7 सितंबर: रेड अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट यानि तेज बारिश हो सकती है। 64 से 115 एमएम बारिश की संभावना रहती है। 7 सितंबर को बालोतरा में बारिश का रेड अलर्ट है। इसमें 115 से 204 एमएम या इससे भी ज्यादा बारिश हो सकती है।​​​​​

आगामी 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से पश्चिमी राजस्थान में 6 से 8 सितंबर तक भारी और अत्यंत​ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाब का क्षेत्र शुक्रवार को तीव्र होकर लो प्रेशर में बदल गया है। इसके आगामी 48 घंटों में जोधपुर संभाग के पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं तेज और अति भारी बारिश की संभावना है। गुजरात व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, सिरोही, बालोतरा, जैसलमेर, उदयपुर में इस का प्रभाव देखने को मिलेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading