हनुमानगढ़ में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई।
हनुमानगढ़ में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर 5 सितंबर को घग्गर नाली के पटरे के आस-पास ड्रोन से सर्वे किया गया।
6 सितंबर को आबकारी विभाग ने संयुक्त दबिश दी। घग्घर नाली के पटरे से 5000 लीटर वाश और 8 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं। साथ ही 70 लीटर हथकड़ शराब बरामद कर 2 मामले दर्ज किए गए।

घग्घर नाली के पटरे से 5000 लीटर वाश और 8 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं।
इसके बाद टीम ने मक्कासर, मक्कासर सादुलब्राच नहर और अमरपुरा थेड़ी घग्गर नाली में दबिश दी। यहां से 2500 लीटर वाश और 5 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं। कुल मिलाकर 7500 लीटर वाश और 13 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं।

कार्रवाई में 7500 लीटर वाश और 13 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रिन्सदीप, प्रहराधिकारी अमर सिंह, विनोद कुमार और जमादार हुसैन खान की टीम शामिल रही। विभाग के अनुसार, जिले में अवैध शराब की कशीदगी और बिक्री रोकने के लिए लगातार रेड और गश्त जारी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments