![]()
जोधपुर में आज अनंत चतुर्दशी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। शहर में अलग-अलग जगह प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। सबसे ज्यादा लोग प्रतिमाओं का गुलाब सागर में कर रहे हैं। प्रतिमाओं का विसर्जन
शहर के विभिन्न इलाकों से लोग गुलाब सागर तालाब में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु नाचते गाते हुए प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे हैं।
जालोरी गेट से होकर जा रहे गुलाब सागर
अनंत चतुर्दशी को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस की की गई व्यवस्था के अनुसार गणेश जी की प्रतिमाएं जालोरी गेट पर पहुंच रही हैं। वहां से शोभायात्रा के रूप में रवाना होकर लाडजी का कुआं, सर्राफा बाजार, कटला बाजार, कंदोई बाजार, घंटाघर चौराहा, पन्ना निवास होते हुए गुलाब सागर लेकर जा रहे हैं । इस जुलूस के दौरान पूरे रास्ते में जुलूस में शामिल वाहनों के अलावा अन्य सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है।
300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का जाब्ता
डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला वेस्ट में 300 से पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगा रखा है।
गुलाब सागर में भी सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किया गया है। वहां एसडीआरएफ और गोताखोरों को लगाया गया है। ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments