![]()
सवाई माधोपुर जिला पुलिस नेऑन लाइन एप्लीकेशन बनाकर अवैध सट्टा खिलाने वाले अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह का फांडाफोड किया है। पुलिस ने एक युवती सहित 5 बदमाश गिरफ्तार किए हैं। मानटाउन, खंडार थाना पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ले
संयुक्त कार्रवाई कर अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भांडाफोड
सवाई माधोपुर ASP रामकुमार कस्वां ने बताया कि जिला पुलिस ने एप्लीकेशन बनाकर आनलाइन सट्टा से सायबर फ्रॉड करने वाले संगठित गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार किए हैं।पुलिस ने सम्यंक जैन (23) पुत्र विमल चन्द निवासी हरसहाय जी कटला शहर सवाई माधोपुर, अभिषेक (28) पुत्र ओमप्रकाश खंगार निवासी नीम चौकी खंगारों का मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर हाल निवासी राजपुताना रेजिडेंसी, ग्राउड प्लोर पत्राकार कॉलोनी मानसरोवर जयपुर, बुद्विप्रकाश उर्फ कुलदीप पुत्र सुल्तान मीणा निवासी कंवरसली पुलिस थाना देहात श्योपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश, प्रिसं नामा (21) पुत्र कृष्ण मुरारी छीपा, न्यू मार्केट शहर सवाई माधोपुर, ज्योति (28) पुत्री रामजीलाल निवासी नेसतीवास आमेर जिला जयपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई
ASP कस्वां ने बताया किपुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से सितम्बर माह में सायबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी पालना में SP अनिल कुमार ने सभी थानों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देशित किया गया है। निर्देशों की पालना में ASP रामकुमार कस्वां, CO सिटी उदय सिंह मीणा के निर्देशन में पुलिस थाना मानटाउन एवं खण्डार तथा कार्यालय पुलिस अधीक्षक की सायबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।
अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह के रूप में कार्यरत एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए अनेक बदमाशों को नामजद किया है। जिनमें इस गिरोह को एप्लीकेशन देने वाले डवलपर व अन्य शामिल है। जिनके बारे में अनुसंधान कर उनकी संलिप्तता व भूमिका की जांच की जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष एक जनवरी से अब तक सायबर अपराधियो के विरुद्ध लगभग 180 प्रकरण दर्ज किए गए और करीब 400 सायबर ठगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सैकड़ो को नामजद किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments