![]()
मौसम विभाग 1 जून से 30 सितंबर (122 दिन) तक मानसून सीजन मानता है। विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक यानी दो माह में जयपुर में 527.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पूरे सीजन में कुल औसत बारिश 511 मिमी होती है। यानी कुल औसत बारिश का आंकड़ा मानसून ने आधे रास्ते (6
वहीं, जुलाई तक बरसने वाली बारिश से 93% ज्यादा है। मानसून के 61 दिन बाकी हैं। राजधानी में बारिश का दौर जारी है। तीन-चार दिन हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। बता दें कि इस बार राजधानी में मानसून ने तय समय (30 जून) से 11 दिन पहले यानी 19 जून को एंट्री ले ली थी। 30 जून तक 171.3 मिमी और 1 से 30 जुलाई के बीच 356.1 मिमी बारिश हुई।
ऐसी रही मानसून की चाल; 61 में से 20 दिन बारिश, 7-7 दिन के दो बड़े ब्रेक
इस बार मानसून ने एंट्री लेते ही जमकर बरसना शुरू कर दिया था। इस बीच 7-7 दिन के 11 से 15 जून और 21 से 27 जुलाई तक दो बड़े ब्रेक भी लिए। 6 से 7 दिन भारी बारिश का दौर चला और अन्य 13 दिनों में हल्की से मध्यम रिकॉर्ड हुई। बीते दो दिन से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में सांगानेर में 49.2 मिमी रिकॉर्ड हुई है।
आगे क्या : मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद जयपुर व आसपास के इलाकों में अगले दो हफ्ते मानसून सामान्य से रहने के आसार हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments