☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर शहर में आज शाम सवा सात बजे बाद हुई बारिश। तस्वीर रूपसागर रोड की।

दो सप्ताह बाद आज उदयपुर में बारिश हुई। शाम होते-होते आसमान में काले बादलों से आम जन को बारिश का आभास हो गया और कुछ देर बाद तेज हवाएं चली और बारिश का क्रम शुरू हो गया। शहर और जिले भर में करीब आधे घंटे तक तेज और धीमी बारिश हुई।

.

उदयपुर जिले में शाम बाद एकाएक मौसम पलट गया और कई जगह पर बारिश हुई। शहर में शाम करीब सात बजे से तेज हवाएं चलनी शुरू हुई और करीब सवा सात बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया।

उदयपुर शहर में शाम बाद हुई बारिश।

उदयपुर शहर में शाम बाद हुई बारिश।

उदयपुर जिले के मावली ब्लॉक में भी कई जगह बारिश हुई है। शहर में शाम को कई इलाकों में बारिश हुई है।

शहर में करीब सवा सात बजे बारिश का क्रम शुरू हुआ। शहर के देहलीगेट, बापूबाजार, फतहपुरा, आरके सर्कल, शोभागपुरा, केशवनगर, रूपसागर रोड, आरटीओ रोड आदि क्षेत्रों में बारिश हुई।

उदयपुर के घासा गांव में भी अच्छी बारिश हुई। - दिनेश वैष्णव

उदयपुर के घासा गांव में भी अच्छी बारिश हुई। – दिनेश वैष्णव

मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घासा सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पिछले दिनों से लगातार तेज गर्मी की उमस बनी हुई थी और आज शाम 6 बजे अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए और हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

यहां करीब 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से पर सडको और खेतों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने से दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से मौसम ठंडा हो गया।

उल्लेखनीय है कि करीब दो सप्ताह बाद आज बारिश हुई है। 3 सितंबर को उदयपुर में हुई तेज बारिश से शहर में पुलां के पास की कॉलोनियों डूब गई थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading