![]()
दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया।
दौसा जिले के सैंथल उपखंड क्षेत्र में बोरोदा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को आवासीय पट्टे वितरित किए। कलेक्टर ने शिविर में विभाग
उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई स्वास्थ्य डेस्क का अवलोकन कर प्राथमिकता से महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर लगने से पहले वहां की समस्याओं और योजनाओं से लाभान्वित होने के पात्र लोगों को चिह्नित करें। शिविरों में समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं।
परेशान दिव्यांग को मिली राहत
रसद विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जरूरतमंद एवं पात्र परिवार को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलवाया। दिव्यांग राकेश मेहरा का फिंगर प्रिंट नहीं आने से उसकी ई-केवाईसी नहीं हो पा रही थी, जिसके अभाव में परिवार को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। डीएसओ ने मौके पर ही दिव्यांग राकेश मेहरा का नाम एक्टिव कर खाद्य सुरक्षा योजना का फायदा चालू करा दिया और ई-केवाईसी के संबंध में छूट के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिया।
सैंथल सागर बांध का निरीक्षण
कलेक्टर ने जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र कुमार मीणा, जल संसाधन विभाग के एक्सईएन एवं एईएन रेखा कुमारी के साथ सैंथल सागर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बांध की भराव क्षमता तथा नहर संचालन संबंधी जानकारी ली और बांध की निगरानी एवं देखरेख करने के निर्देश दिए। साथ ही, नहर संचालन संबंधित कार्यवाही के लिए समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments