उदयपुर शहर के यूडीए सर्कल से पहले बारिश का नजारा।
उदयपुर में मानसून फिर एक्टिव हुआ है। लंबे अंतराल के बाद उदयपुर में आज शाम बाद बारिश हुई। मौसम विभाग के आज के अलर्ट के साथ ही सुबह से मौसम में परिवर्तन था और बादल छाए हुए थे लेकिन शाम को शहर में बारिश हुई।
उदयपुर शहर में शाम 5:40 बजे तेज बारिश शुरू हुई। सबसे खास बात यह है जब बारिश शुरू हुई तब कई इलाकों में सूखा था लेकिन कई इलाकों में तेज बारिश हुई। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों को इस बारिश से राहत मिली। उदयपुर में अगस्त महीने के 14 दिन में एक भी बार बारिश नहीं हुई थी।

फील्ड क्लब रोड का नजारा जहां पर पानी भर गया
शहर के फतहपुरा चौराहा, पंचवटी, यूआईटी सर्किल, फतहसागर, सहेलियों की बाड़ी वाली रोड पर तेज बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शहर के 100 फीट रोड, शोभागपुरा, आरके सर्कल आदि इलाकों में भी तेज बारिश हुई।
करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के दौरान सहेली रोड पर फील्ड क्लब के बाहर वाली मुख्य रोड सड़क किनारे पानी भर गया। इसी प्रकार सुखाड़िया सर्कल जाने वाले मार्ग पर सेंट मेरिज स्कूल से बाहर निकलते ही मुख्य रोड किनारे पानी जमा हो गया।
अब तस्वीरों में देखिए उदयपुर की बारिश…

उदयपुर के यूआईटी पुलिया के वहां पर शाम को अच्छी बारिश हुई। इस दौरान टूव्हील पर जाने वाले जहां राह मिली वहीं रुक गए और भीगने से बचे।

सहेलियों की बाड़ी रोड पर बारिश के दौरान सड़क किनारे पानी भर गया

ये फील्ड क्लब के बाहर मैन रोड पर भी पानी जमा हो गया

पंचवटी सर्कल पर भी तेज बारिश का नजारा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments