☜ Click Here to Star Rating



नाथद्वारा में सरेआम चाकूबाजी के आरोपियों को पुलिस पैदल ही मौके पर लेकर पहुंची।

नाथद्वारा में सरेआम चाकूबाजी के वारदात देने वाले चार बदमाशों को श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो बदमाशों ने अपने आप को राजपुरा 07 गैंग का सदस्य बताया।

.

श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थाना इंचार्ज मोहन सिंह के अनुसार मंगलवार को लालबाग स्थित शॉपिंग मॉल के पास बदमाषों ने एक युवक को सड़क पर दौड़ाते हुए लाठी व डंडे से मारपीट करते हुए चाकूबाजी कर दी थी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिस पर गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया था।

इस घटना के बाद एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर डीवाईएसपी दिनेश सुखवाल के निर्देशन में दो टीमों का गठन किया गया। इसमें नाथद्वारा पुलिस ग्रामीण की टीम को भी शामिल किया गया था। इसके बाद चार आरोपियों मुकेश गायरी (29) पुत्र मांगी लाल निवासी नमाणा, ललित गायरी (23) पुत्र सुरेश गायरी, 23 निवासी कोठारिया, सुखपाल सिंह राणावत (20) पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी बेहरन, दिग्विजय सिंह (22) पुत्र वक्तावर सिंह निवासी कोठारिया को गिरफ्तार किया।

वहीं पुलिस गुरुवार को सभी को मौके पर ले गई। ऐसे में पुलिस इन्हें पैदल ही घटना स्थल पर लेकर पहुंची। इस कार्रवाई में श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थाना इंचार्ज मोहन सिंह व नाथद्वारा पुलिस थाना इंचार्ज कमलेन्द्र सिंह सहित पुलिस के जवान शामिल थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading