![]()
जैतसर थाना पुलिस ने देसी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जैतसर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान से 25 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से आरोपी देवीलाल को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के अनुसार पुलिस जिले में मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत जैतसर थाना प्रभारी इमरान खान ने टीम के साथ कार्रवाई की।
पुलिस ने मधेवाली ढाणी निवासी देवीलाल (46) पुत्र बीरबलराम के मकान से 1200 पव्वे देसी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सूरतगढ़ शहर थाने के उप-निरीक्षक नगेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी इमरान खान के साथ उप-निरीक्षक वेदपाल, कॉन्स्टेबल सुखदेव, विजय सिंह और नरेंद्र कुमार शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments