![]()
दौसा जिले के कई इलाकों में गुरुवार शाम को बारिश हुई।
मानसून सीजन में दो सप्ताह बाद गुरुवार को एक बार फिर मौसम बदला और जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शाम 5 बजे बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 के आसपास के गांवों में मध्यम तो कभी तेज बारिश का दौर करीब सवा घंटे चला। यहां खेड़ली मोड़ से लेकर
यहां बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया था, लेकिन शाम को हवा चलने के बाद आसमान में घने बादल छाने मौसम सुहावना हो गया। सिकराय क्षेत्र के नाहरखोहरा क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई। ऐसे में बाजरे की कटाई में जुटे किसान परेशान दिखे, लेकिन सरसों की बुवाई के लिए तैयारी में लगे किसानों के चेहरे खिल गए। फिलहाल आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments