जयपुर में स्वर्गीय राजेंद्र मावर की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जयपुर में स्वर्गीय राजेंद्र मावर की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान 250 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए भेजा गया। यह शिविर गुरुवार को न्यू सांगानेर

आयोजक सागर मावर ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित करना और मानवता के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि पिताजी के आदर्शों पर चलकर सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन महासचिव ललित तुनवाल, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. अर्चना शर्मा, आर.आर. तिवाड़ी, अभिषेक चौधरी, जसवंत गुर्जर, राजेंद्र सैन और हरसहाय यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय लोग तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजक सागर मावर ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित करना और मानवता के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाना है। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय राजेंद्र मावर के योगदान को याद किया गया और सभी उपस्थित लोगों से रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments