![]()
जयपुर सिटी में हुई तेज बारिश का सबसे अधिक प्रभाव दूर दराज से जयपुर आकर रावण बनाने वालों पर हुआ हैं। ये लोग पिछले दो माह से जयपुर में अलग-अलग जगहों पर रुक कर रावण बना रहे थे। दो दिन बाद दशहरा है सभी रावण बन कर तैयार थे लेकिन आज एकाएक हुई वर्षा से इन ल
गुजरात से आने वाले विशाल भाई ने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार दो माह से जयपुर में आकर रावण बनाते हैं। लोगों ने रावणों की बुकिंग भी कर रखी हैं। कल जब वे लोग आएंगे तो उन को क्या देंगे। रावण पूरी तरह से पानी में खराब हो गए हैं। दोबारा से बनाएँगे तो और अधिक पैसा लगेगा। हम यहां पर दो माह से सड़क पर रह कर रावण बनाते हैं जिस से आप का त्यौहार बने लेकिन इस वर्षा से सब कुछ खराब कर दिया। हमारी दो माह की मेहनत और पैसा आज हुई वर्षा से पानी में बह गया। सरकार हमारे लिए एक अच्छी जगह की व्यवस्था कर देती तो हम लोगों का लाखों रुपए का नुकसान नहीं होता।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments