मारवाड़ जंक्शन-आउवा स्टेशनों के मध्य ट्रैफिक ब्लॉक के कारण चार ट्रेनें महसाना-भीलड़ी-लूणी के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। दो अन्य ट्रेनें रेगुलेट रहेगी।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर मारवाड़ जंक्शन-आउवा स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के कारण 3 अक्टूबर को लिए जा रहे ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे वह परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

जालोर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का ठहराव
इस ट्रेनों का बदला रूट
- ट्रेन नंबर 16508, बेंगलुरु-जोधपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, जो 1 अक्टूबर को बेंगलुरु से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूणी होकर चलाई जाएगी।
- ट्रेन 20943, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी, जो 2 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूणी होकर चलाई जाएगी।
- ट्रेन 20496, हड़पसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 2 व 3 अक्टूबर को हड़पसर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूणी होकर चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर 22965, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी जो 3 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूणी होकर चलाई जाएगी। यह सभी ट्रेन भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल, जालोर व समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दो ट्रेनें रहेगी रिशेड्यूल
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेन 14821, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 3 व 4 अक्टूबर को दो दिन जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी। जबकि ट्रेन 04827, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को भगत की कोठी से मारवाड़ जंक्शन स्टेशनों के बीच 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments