![]()
नागौर रेलवे स्टेशन से मूंडवा की तरफ ताऊसर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की है। जयपुर से सूरतगढ़ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नागौर कोतवाली के
जीआरपी चौकी इंचार्ज रामेश्वर लाल ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे गाड़ी संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेन 11 बजकर 8 मिनट पर मूंडवा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। उसके बाद नागौर के लिए रवाना हुई थी। इससे पहले ताऊसर फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने से उसकी बाॅडी क्षत-विक्षत हो गई। मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला।
नागौर कोतवाली थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि मृृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर कड़लू निवासी सुनील खुड़खुड़िया(21) के रूप में शिनाख्त हुई। युवक जोधपुर में फर्नीचर का काम करता था। आज सुबह 10 बजे युवक ने घर पर बहन को फोन करके कहा था कि आज घर आ रहा है। इससे पहले नागौर में ताऊसर फाटक पर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक युवक सुनील खुड़खुड़िया अविवाहित था। शव को नागौर पं. जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। मृतक के पिता रामचंद्र खुड़खुड़िया ने कोतवाली थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments