☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ में रविवार को हुई बारिश से गोलूवाला में घरों में भरा पानी।

हनुमानगढ़ में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और फिर कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ ने नई मुसीबतें खड़ी कर द

.

गोलूवाला में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। इससे कस्बे के कई वार्डों में पानी भर गया। कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। बाजारों और गली-मोहल्लों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर भी सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। इस कारण नाले उफान पर आ गए। मुख्य बाजारों और कई कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। लोग छातों और रेनकोट के सहारे जरूरी कामों से बाहर निकले।

पीलीबंगा में सुबह से हल्की रिमझिम फुहारों का दौर चला। तापमान में गिरावट आई और लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। लेकिन बारिश के साथ ही गलियों में कीचड़ और जलजमाव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई जगहों पर फिसलन के कारण बाइक सवारों को दिक्कतें हुईं। किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई। धान और कपास की फसल को इस पानी की सख्त जरूरत थी।

हालांकि बारिश ने कुछ लोगों के लिए चिंता भी बढ़ाई है। कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को अब दीवारें गीली होने और टपकने की चिंता सताने लगी है। कई ग्रामीण इलाकों में लोग अपने घरों की छतों को पॉलिथीन और प्लास्टिक से ढकते नजर आए। इस अचानक आई बारिश ने जहां राहत दी, वहीं निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading