शहर के बी-नारायण इलाके में सड़क पर भरा पानी।
भरतपुर में दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बारिश की पहले ही चेतावनी दी हुई थी। अब भी जिले के कई इलाकों में हल्
15 मिनट बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
मौसम विभाग ने बारिश की पहले ही चेतावनी दी थी। सुबह से शहर में तेज धूप निकली हुई थी। जिसके कारण काफी गर्मी भी थी। दोपहर अचानक मौसम बदला और ठंडी हवाएं चलने लगी। जिसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर 2 बजे बारिश शुरू हुई करीब 15 मिनट तक जोरदार बारिश का दौर चला। जिससे सड़कों पर, गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी आई।

बुद्ध की हाट में गली में भरा बारिश का पानी, लोगों ने आने जाने में आई परेशानी।
1.8 mm बारिश हुई
बारिश के बंद होने के बाद अचानक तेज धूप निकल आई। जिससे मौसम में उमस बढ़ गई। कुछ देर घूप निकलने के बाद फिर से घने बादल छा गए। अब फिर से बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम 31.8 और न्यूनतम तापमान 26.3 आंका गया है। 1.8 mm बारिश हुई है।

बुद्ध की हाट से गंगा मंदिर जाने वाले रास्ते पर भरा बारिश का पानी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments