जयपुर में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी निवास, विद्याधर नगर में रक्तदान अभियान-2025 का आयोजन किया गया।
जयपुर में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी निवास, विद्याधर नगर में रक्तदान अभियान-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूज्य राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति को समर्पित था।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिल रहा है। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से विश्व बंधुत्व को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम पूज्य राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति को समर्पित था।
दीया कुमारी ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकता है। रक्त की एक बूंद किसी के लिए नई जिंदगी का कारण बन सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान से शरीर कमजोर नहीं होता। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
उपमुख्यमंत्री ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से इस कार्य में आगे आने का आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं और ब्रह्माकुमारी परिवार का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments