☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में पुलिस और ग्रामीणों में टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों ने स्टेट हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज तो लोगों ने पथराव कर दिया। मामला शुक्रवार का अरांई का दोपहर 2 बजे का है।

.

थानाधिकारी भोपाल सिंह ने बताया- आकोडिया गांव में 9 साल के खुशीराम की हत्या हुई थी। मर्डर के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज सुबह 8 बजे से लोग प्रदर्शन कर रहे थे।

आकोडिया गांव के पास दादिया चौराहे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत शुरू की। मगर प्रदर्शनकारी कलेक्टर और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

दोपहर 2 बजे कुछ युवकों ने किशनगढ़-मालपुरा और अरांई-सरवाड़ स्टेट हाईवे को जाम करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।

एएसपी दीपक कुमार, एडीएम सिटी गजेन्द्र सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस अजेय सिंह,विधायक विकास चौधरी ने ग्रामीणों से जाम हटाने की समझाइश की। ग्रामीणों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखी। जिसके बाद एसआईटी गठन, जांच अधिकारी बदलने और हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांगों पर सहमति बनी। जिसके बाद शाम 7 बजे धरना समाप्त हुआ।

स्टेट हाईवे जाम की कोशिश कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

स्टेट हाईवे जाम की कोशिश कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम….

25 अगस्त को हुई थी मासूम की हत्या खुशीराम निवासी आकोडिया 25 अगस्त की दोपहर अपने घर से दो-तीन बजे के करीब लापता हो गया था। परिवार और रिश्तेदारों ने पूरे गांव में तलाश की थी। सूचना पर गांव के लोग भी इकट्‌ठे हो गए थे। बच्चे की तलाश की जा रही थी।शाम 7 बजे के करीब घर के ही बाड़े में उसकी बॉडी मिली थी। बच्चे के सिर पर चोट के निशान थे। गले पर रस्सी के भी निशान मिले थे। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।

मां से बदला लेने के लिए युवक ने की थी हत्या पुलिस ने युवक दीपक को शक के आधार पर राउंडअप किया था। उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी के प्रेम-प्रसंग की बात मासूम की मां ने उजागर कर दी थी। आरोपी कुछ दिनों से बहुत नाराज चल रहा था। महिला से बदला लेने के लिए उसने उसके बेटे की हत्या कर दी।

लोगों का आरोप- हत्या में और भी कोई शामिल मामले को लेकर गांव वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस ठीक तरह से जांच नहीं कर रही है। आरोप है कि दीपक 12वीं में पढ़ता है। वह अकेले वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है। ग्रामीण और परिजनों का आरोप है कि पुलिस FIR के बिंदुओं को नजरअंदाज कर रही है। करतार सिंह चौधरी ने बताया- एफआईआर में दर्ज बिंदुओं के अनुसार कार्रवाई नहीं की जा रही। यहां तक कि घटना स्थल से मिली लहूलुहान ओढ़नी की भी जांच नहीं की गई।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की कोशिश की।

…………………………

यह भी पढ़ें……….

मां से बदला लेने के लिए बेटे की हत्या:अजमेर में पड़ोसी युवक निकला आरोपी, नाबालिग से अफेयर की बात उजागर करने से नाराज था

अजमेर में 8 साल के बच्चे की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मासूम की मां से बदला लेने के लिए पड़ोसी युवक ने बच्चे की हत्या की। युवक के नाबालिग से अफेयर की बात मासूम की मां ने उजागर कर दी थी। मामला किशनगढ़ के अरांई थाना इलाके की है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading