☜ Click Here to Star Rating


राजसमंद में गणेश विसर्जन के लिए 2 ग्रुप शोभायात्रा में सबसे पीछे रहने के लिए 6 घंटे तक अड़े रहे। पुलिस ने दोनों के रास्ते अलग किए, इसके बाद 9 बजे निकली शोभायात्रा। 

राजसमंद में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकलने वाली शोभायात्रा शनिवार को 6 घंटे देरी से रवाना हुई। शोभायात्रा में सबसे पीछे रहने की होड़ में जेसी ग्रुप और जलचक्की ग्रुप में आपस ठन गई। इसके बाद रात्रि 8 बजे तक दोनों ग्रुप की शोभायात्रा झांकियां क

.

दरअसल अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कांकरोली में हर वर्ष की तरह गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन होना था, लेकिन आपस में तनातनी के चक्कर में इस बार शोभायात्रा में बड़ी देरी हुई।

जेसी ग्रुप के राजा।

जेसी ग्रुप के राजा।

दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक की मिली थी परमिशन शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे जलचक्की पर जल चक्की ग्रुप और जेसी ग्रुप द्वारा आमने-सामने ही गणेशजी की प्रतिमाएं स्थापित की गई। 11 दिन तक यहां आयोजन हुए। अनंत चतुर्दशी पर दोनों ही ग्रुप की सामूहिक शोभायात्रा निकलनी थी। इसके लिए दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक के समय की परमिशन दी गई।

जल चक्की ग्रुप के राजा।

जल चक्की ग्रुप के राजा।

पीछे रहने की बात पर अड़े रहे दोनों ही ग्रुपों द्वारा जलचक्की पर शोभायात्रा की तैयारियां की गई। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर में भी विराजित कर दिया, झांकियां सज चुकी थी। डीजे भी बजने लगे, लेकिन शाम 4 बजे शोभायात्रा आगे नहीं बढी। जब पुलिस ने वजह पूछी तब सामने आया कि दोनों ग्रुप इस बात पर अड़े हुए थे कि कि वो सबसे पीछे रहेंगे, जो संभव नहीं था किसी एक ग्रुप को आगे तो आना ही था। इस दौरान शोभायात्रा के कलाकार जलचक्की पर ही अपना प्रदर्शन करते रहे।

शोभायात्रा में आए कलाकार भी जलचक्की पर ही बैठे रहे।

शोभायात्रा में आए कलाकार भी जलचक्की पर ही बैठे रहे।

रास्त बदलने की बात पर बनी सहमति इधर कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हंसाराम ने जेसी ग्रुप के अध्यक्ष अशोक टांक जो कि सभापति है नगर परिषद के व जल चक्की ग्रुप के अनुराग गौरवा के साथ समझाईश की लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में करीब 8 बजे जलचक्की ग्रुप द्वारा शोभायात्रा शुरू की गई लेकिन इस दौरान वो भी इस बात पर अड़ गए कि अब जेसी ग्रुप उनके पीछे नहीं आना चाहिए वर्ना वो भी वापस पीछे आ जाएंगे। जब शोभायात्रा जलचक्की से थोड़ी आगे बड़ी तो पीछे जेसी ग्रुप ने कहा अब हमे जाने दो, लेकिन विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जेसी ग्रुप को जलचक्की पर ही रोक दिया। बाद में समझाइश करते हुए जेसी ग्रुप को जलचक्की से नाथद्वारा मार्ग की ओर से शोभायात्रा निकालने को कहा जिस पर सहमति बनी ओर शोभायात्रा निकाली गई।

कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हंसा राम समझाइश करते हुए।

कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हंसा राम समझाइश करते हुए।

राजनीतिक रंग दिया गया 6 घंटे से अधिक शोभायात्रा के लेट होने से अधिकांश शहरवासी अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए। वही इस विवाद को राजनीतिक रंग भी दिया जाने लगा, क्योंकि नगर परिषद के सभापति अशोक टांक कांग्रेस पाटी से है जबकि जलचक्की ग्रुप को बीजेपी सपोर्टेड बताया गया। करीब 9 बजे जेसी ग्रुप के सदस्य भी शोभायात्रा के रूप में नाथद्वारा मार्ग से रवाना हुए।

जलचक्की पर मौजूद पुलिस का जाब्ता।

जलचक्की पर मौजूद पुलिस का जाब्ता।

जलचक्की पर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दोनों ग्रुपों द्वारा सजाई गई गणेश प्रतिमा।

जलचक्की पर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दोनों ग्रुपों द्वारा सजाई गई गणेश प्रतिमा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading