☜ Click Here to Star Rating



करौली में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत।

करौली मुख्यालय पर दोपहर में लगभग 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। आसमान में घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

.

इस मानसून सत्र में जिले में अब तक 1042.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह औसत वर्षा 596 एमएम से काफी अधिक है। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई है।

सपोटरा में 1070 एमएम और कालीसिल बांध पर 1350 एमएम वर्षा दर्ज की गई। हिंडौन में 776 एमएम और जगर बांध पर 775 एमएम बारिश हुई। टोडाभीम में 1245 एमएम और नादौती में 930 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। श्री महावीरजी में 1006 एमएम, करौली में 1153 एमएम, पांचना बांध पर 1121 एमएम और मंडरायल में 1002 एमएम बारिश हुई।

पांचना बांध से निरंतर पानी की निकासी की जा रही है। बांध के दो गेट खोलकर 1333 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 258.05 मीटर है, जबकि इसकी अधिकतम गेज क्षमता 258.62 मीटर है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading