जयपुर में आज सुबह से लगातार बारिश जारी रही। शाम तक जयपुर में 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, जयपुर जिले के चौमूं में सबसे ज्यादा 102 एमएम (4 इंच) बारिश दर्ज हुई। इस दौरान आमेर महल जाने के रास्ते में बने दिल आराम बाग की दीवार गिर गई। इसके बाद आमेर
शहर में बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, एसएमएस और जेके लोन हॉस्पिटल में आने जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन जयपुर शहर और उसके आसपास माध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट देखें तो मानसून के इस सीजन की बारिश का कोटा जयपुर में पूरा हो चुका है।
जयपुर में बारिश के बाद के हालात, देखिए PHOTOS…

जल महल के आसपास भी बारिश हुई। यहां बड़ी संख्या मे पर्यटक पहुंचे।

मुहाना मंडी की दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के तहखानों में दो-दो फीट तक पानी भर गया

बारिश के बीच आमेर महल जाने के रास्ते में बने दिल आराम बाग की दीवार गिर गई।

जेके लोन हॉस्पिटल के बाहर पानी भरा। लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी।

एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर भरा पानी। लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी।

जयपुर में विधानसभा के आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

लगातार हो रही तेज बारिश के बीच लोग काम पर जाते नजर आए।

जयपुर में तेज बारिश के कारण वाहन चालकों को हुई परेशानी।
जयपुर में बारिश से जुड़े अपडेट…
1. जयपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश चौमूं में हुई
जयपुर शहर में सुबह 8 बजे से शाम तक 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, जयपुर जिले के चौमूं में सबसे सबसे ज्यादा 102 एमएम (4 इंच) बारिश हुई। इसके बाद दूदू में 93, माधोराजपुरा 90, रामपुरा डाबड़ी में 92, सांभर में 92, मौजमाबाद 81, नरेना 72 एमएम बारिश हुई।
2. मानसून की बारिश का कोटा पूरा हो चुका
जयपुर में अब तक कुल 592.9MM बारिश हो चुकी है। जबकि मानसून के पूरे सीजन (1 जून से 30 सितंबर तक) औसत बारिश 524.3MM होती है। मानसून की कुल औसत बारिश से ज्यादा पानी जयपुर में बरस चुका है। वहीं, अभी कुछ दिन अच्छी बारिश की संभावना है।
3. एसएमएस और जेके लोन हॉस्पिटल के बाहर भरा पानी, जाम लगा
सवाई मानसिंह हॉस्पिटल और जेके लोन के सामने पानी भर गया। दोनों अस्पतालों के गेट के सामने पानी भरने से बार-बार जाम की स्थिति बनी। दोनों जगह हॉस्पिटल में आने-जाने के लिए लोगों को पानी के बीच से चलकर निकलना पड़ा।
4. मुहाना मंडी में भरा पानी
मुहाना मंडी की दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के तहखानों में दो-दो फीट तक पानी भर गया। व्यापारी पंप लगाकर पानी निकालते रहे। जयपुर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया- इस समस्या को लेकर वे लगातार प्रशासन और अधिकारियों को ज्ञापन देते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। केवल फौरी कार्रवाई की जाती है, जबकि असल समस्या जस की तस बनी रहती है।

बारिश के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़ें…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments