☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में सलूंबर के आगे शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी के साथ चल रहे युवा और गाड़ियों का काफिला।

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी आज उदयपुर आए। यहां उनका सेवाश्रम चौराहा से लेकर रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया। वे सलूंबर के धोलागढ़ पर होने वाले श्रवण कुंभ महोत्सव में शामिल हुए।

.

सबसे पहले रविंद्र सिंह भाटी उदयपुर के सेवाश्रम चौराहा पर पहुंचे। यहां पर छात्र नेताओं और अलग-अलग संगठनों की और से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे झल्लारा स्थित धोलागढ़ रवाना हुए। धोलागढ़ पहुंचने से पहले भी रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। धोलागिर महादेव मंदिर महोत्सव और वहां लगने वाले मेले में हजारों श्रद्धालु वहां पहुंचे हैं।

उदयपुर में शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत किया गया।

उदयपुर में शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत किया गया।

उदयपुर से धोलागढ़ तक रवींद्र सिंह भाटी का रास्ते में हर गांव में स्वागत किया गया। शाम 5 बजे भाटी का काफिला आसपुर-सलूंबर मार्ग पर पहुंचा जहां हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया।

शुरूआत में जयसमंद पहुंचने पर समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया, यहां भाटी ने सूर्य मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की समस्याओं पर ग्रामीणों से चर्चा की और ज्ञापन भी लिए। इसके बाद खेराड़ और खोलड़ी में स्वागत कार्यक्रम हुए।

रास्ते में जनता से अभिवादन करने के लिए भाटी गाड़ी पर ही बैठ गए थे।

रास्ते में जनता से अभिवादन करने के लिए भाटी गाड़ी पर ही बैठ गए थे।

खोलड़ी में भीड़ इतनी थी कि सड़क पर जाम लग गया। भाटी को गाड़ी की छत पर चढ़कर हाथ जोड़कर जनता का अभिनंदन करना पड़ा। यहां कन्हैयालाल मीणा की टीम ने विक्रम सिंह झाला के सानिध्य में स्वागत किया।

पहाड़ी पर बसे प्राचीन महादेव मंदिर में सर्वसमाज की ओर से हवन, पूजा और विविध धार्मिक अनुष्ठान यहां किए जा रहे हैं। योगी प्रकाशनाथ महाराज के सानिध्य में चल रहे 45 दिवसीय श्रवण महाकुंभ का आज आखिरी दिन है।

उदयपुर के सेवाश्रम चौराहा पर शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का स्वागत किया गया।

उदयपुर के सेवाश्रम चौराहा पर शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का स्वागत किया गया।

इनपुट-करण औदिच्य,पाणुन्द



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading