☜ Click Here to Star Rating

टोंक में 2 दिन से हो रही रुक-रुक तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। शनिवार को कई जगह हालात जलभराव के बन गए हैं। निवाई में 40 श्रद्धालुओं से भरा ट्रेलर रपट पर बेकाबू हो गया। इस दौरान 30 श्रद्धालु बहने लगे। एसडीआरएफ की टीम ने तीनों को बचाया और रपट

.

वहीं तेज बारिश के चलते स्कूल, हॉस्पिटल और थाने में पानी भर गया। वनस्थली में तीन से चार फीट पानी घरों में भर गया। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं SDRF और सिविल डिफेन्स की टीमें जलभराव में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ रही है। वहीं उनियारा के अस्पताल परिसर में डॉक्टरों कमर तक भरे पानी से चलकर अपने आवास तक जाना पड़ा।

वनस्थली गांव से लोगों को घरों से रेस्क्यू किया गया है। वहीं उनियारा से गलवा बांध के पास 4 परिवारों के 22 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया गई। इन दोनों इलाकों के लगभग 50 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। पीपलू क्षेत्र में एक टीचर बह गया, जो तैरते हुए किनारे पर आ गया। टीचर की बाइक बह गई है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और SP राजेश कुमार मीना ने जेसीबी पर बैठकर वनस्थली में जलभराव का जायजा लेने पहुंचे।

फोटोज में देखें टोंक में बाढ़ के हालात…

तस्वीर, उनियारा के अस्पताल की है। जहां परिसर में पानी भर से डॉक्टरों को इसमें से निकल कर अपने आवास तक जाना पड़ा। यहां कमर तक पानी भर गया था।

तस्वीर, उनियारा के अस्पताल की है। जहां परिसर में पानी भर से डॉक्टरों को इसमें से निकल कर अपने आवास तक जाना पड़ा। यहां कमर तक पानी भर गया था।

ट्रेलर पानी में फंसा तो रेस्क्यू टीमों को आकर लोगों को बचाना पड़ा।

ट्रेलर पानी में फंसा तो रेस्क्यू टीमों को आकर लोगों को बचाना पड़ा।

तस्वीर, सरकारी टीचर की है जो पानी में बह गए थे। हालांकि किनारे पर आकर वे बच गए।

तस्वीर, सरकारी टीचर की है जो पानी में बह गए थे। हालांकि किनारे पर आकर वे बच गए।

बीती रात हुई तेज बारिश के चलते सोप कस्बे के महात्मा गांधी अंग्रेजी राजकीय विद्यालय में पानी भर गया था। यहां से अलीगढ़ सड़क मार्ग रात 3 बजे से बंद है।

बीती रात हुई तेज बारिश के चलते सोप कस्बे के महात्मा गांधी अंग्रेजी राजकीय विद्यालय में पानी भर गया था। यहां से अलीगढ़ सड़क मार्ग रात 3 बजे से बंद है।

फोटो टोंक के हमीरपुर गांव का है। यहां कई घरों और बाजार में दो-दो फीट तक पानी चल रहा है।

फोटो टोंक के हमीरपुर गांव का है। यहां कई घरों और बाजार में दो-दो फीट तक पानी चल रहा है।

वनस्थली गांव का जायजा लेते कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और एसपी राजेश कुमार मीना JCB पर बैठकर निकले।

वनस्थली गांव का जायजा लेते कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और एसपी राजेश कुमार मीना JCB पर बैठकर निकले।

तस्वीर, हमीरपुर के स्कूल की है। यहां पानी भर गया। हालांकि स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी।

तस्वीर, हमीरपुर के स्कूल की है। यहां पानी भर गया। हालांकि स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी।

अब देखिए बाढ़ जैसे हालातों के वीडियो और फोटोज

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading