![]()
सीकर जिले में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। सोमवार को बादलों की गर्जना के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, आज मंगलवार सुबह से बादलों की आवाजाही का दौर जारी है और मौसम सुहाना होने के साथ ठंडी हवाएं चल रही
सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को यहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री था। तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है।
पिछले 24 में सीकर के धोद में सबसे ज्यादा 27 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जो जिले में सर्वाधिक रही। फतेहपुर में 18, लोसल में 13, पलसाना में 6 और दांतारामगढ़ में 5 एमएम बारिश हुई। इस बारिश ने न केवल गर्मी से राहत दी, बल्कि नमी बढ़ने से तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार आज भी जिले के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। शेखावाटी में बारिश का सिलसिला 25 जुलाई से शुरू हुआ था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों शेखावाटी में बारिश की संभावना जताई है। जिससे जिले में ठंडक और राहत का माहौल बना रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments