☜ Click Here to Star Rating


अलवर पुलिस की गिरफ्तमें वांछित अपराधी। इस तरह अलग-अलग थानों की टीमों ने अपराधियों को पकड़ा।

DGP पुलिस के निर्देश पर अलवर में दो दिन एरिया डोमिनेशन अभियान चला पुलिस ने 604 आरोपियों को अरेस्ट किया। जिनकी अलग-अलग मुकदमों में तलाश थी। दो दिन बाद सोमवार रात को सेंट्रल जेल के बाहर जमानत कराने आए परिजनों की भीड़ रही। अलवर SP सुधीर चौधरी ने बताया कि

.

SP सुधीर चौधरी ने बताया कि वांछित अपराधी, साइबर ठग, वारंटी, मारपीट के आरोपी और विभिन्न मामलों में वांछित हैं। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना है।

एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके लिए साइबर थाने के स्टाफ सहित सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराध की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि तकनीकी रूप से सक्षम होकर अपराधियों तक जल्दी से जल्दी पहुंचा जा सके।

अलवर के राजगढ़ थाने की टीम ने पकड़े वांछित अपराधी।

अलवर के राजगढ़ थाने की टीम ने पकड़े वांछित अपराधी।

चौधरी ने कहा कि पुलिस अब यह भी सुनिश्चित करेगी कि साइबर ठगों को आसानी से जमानत न मिले। साथ ही ठगी से अर्जित की गई संपत्तियों को भी कानूनी रूप से जब्त किया जाएगा। यह सख्त कदम साइबर अपराधों पर रोकथाम की दिशा में अलवर पुलिस की नई रणनीति का हिस्सा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading