देर रात तक ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करते रहे।
भीलवाड़ा के ग्रोथ सेंटर की फैक्ट्री में रविवार देर शाम एक मजदूर को करंट लग गया, गम्भीर हालत में फैक्ट्री के दूसरे वर्कर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन ओर बड़ी संख्या में समाज ओर ग्रामीण
मशीन पर काम के दौरान लगा करंट
मामला हमीरगढ़ थाना क्षेत्र का है,यहां ग्रोथ सेंटर में क्रिस्टल जस्ट फेब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले श्रमिक दीपक ( 23 ) पिता जोरावर सिंह दरी को काम करते समय अचानक करंट लग गया।फैक्ट्री के दूसरे वर्कर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा इंतजामों की कमी और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

मृतक दीपक ( फाइल फोटो)
हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन मौके से गायब
ग्रामीणों ने मांग रखी कि मृतक आश्रित परिवार को उचित मुआवजा राशि,पत्नी को नौकरी और आने वाले बच्चे की शिक्षा-भविष्य की गारंटी दी जाए।हादसे के बाद से ही फैक्ट्री प्रबंधन मौके से नदारद हो गया है।यहां तक कि अन्य मजदूरों को भी फैक्ट्री से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है।इससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष है।लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन मुआवजे की घोषणा नहीं करता और फैक्ट्री प्रबंधन जिम्मेदारी नहीं लेता,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उचित मुआवजा ओर नौकरी की मांग
ग्रामीणों की मांग ने मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा राशि मिले विधवा पत्नी को सरकारी या फैक्ट्री में रोजगार दिया जाए जिससे वह परिवार का भरण पोषण कर सके एवं आने वाले बच्चे की शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी तय हो।फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।

प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
मृतक दीपक सिंह की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।इस समय उसकी पत्नी 8 माह की गर्भवती है। दीपक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि अब परिवार की जिम्मेदारी प्रेगनेंट पत्नी और आने वाले बच्चे पर आ गई है, ऐसे में सरकार और प्रशासन को तत्काल मदद करनी चाहिए।हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई,प्रदर्शन को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने स्वरूपगंज चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया।देर रात तक लोग न्याय और मुआवजे की मांग पर डटे हुए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments