☜ Click Here to Star Rating


अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 58 साल के रेलवे कर्मचारी ने घर के पास निर्माणाधीन भवन में फांसी लगा ली। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला। जिसमें ट्रांसफर से दुखी होकर ये कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस जांच में जुटी है।

.

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार-मृतक रियाजुल हक (58) है। पास ही निर्माणाधीन मकान में जाकर फांसी लगा ली। परिजन को जानकारी मिलने के बाद जेएलएन अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने बताया कि ये रेलवे में काम करते थे और दस दिन पहले इनका ट्रांसफर आबूरोड हो गया। इससे वे दुखी थे। उनके पास सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होने लिखा कि आबूरोड ट्रांसफर होने से वे दुखी थे और दस दिन से नींद नहीं आ रही थी। इसलिए ये कदम उठाया। सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार भी खुद को ही बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

……….

………….

पढें ये खबर भी…

SI भर्ती के आवेदन की आज लास्ट डेट:रद्द परीक्षा के 859 पदों को फिलहाल नहीं जोड़ा, 1015 पदों के लिए रात 12 बजे तक कर सकेंगे अप्लाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर आवेदन की आज लास्ट डेट है। रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस भर्ती का आवेदन प्रोसेस 10 अगस्त से शुरू हुआ था। एग्जाम की डेट 5 अप्रैल 2026 प्रस्तावित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading