☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर एसआई भर्ती परीक्षा से जुड़ी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एसआई भर्ती-2021 रद्द करने के एकलपीठ के आदेश पर रोक लगा दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. एसआई भर्ती-2021 रद्द करने के आदेश पर रोक राजस्थान में एसआई भर्ती-2021 रद्द करने के एकलपीठ के आदेश पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी है। हालांकि चयनित एसआई की फील्ड पोस्टिंग पर रोक रहेगी। कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किए हैं। चयनित एसआई ने अपील में एकलपीठ के फैसले को चुनौती देते हुए उसे गलत बताया गया था। पूरी खबर पढ़ें

2. जोधपुर में RSS के सरकार्यवाह की तबीयत बिगड़ी जोधपुर में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ​​​​​​की तबीयत बिगड़ गई है। सोमवार को बीपी हाई होने पर उनको एम्स में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। होसबोले आरएसएस में मोहन भागवत के बाद द्वितीय शीर्ष पदाधिकारी हैं। पूरी खबर पढ़ें

3. जालोर में भारत माला एक्सप्रेस-वे का हिस्सा बहा जालोर में तेज बारिश से भारत माला एक्सप्रेस-वे का आधा हिस्सा बह गया। डीग जिले में 2 मंजिला मकान गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि मां सहित 4 लोग घायल हो गए। उदयपुर में पुलिया पार करते समय एक बुजुर्ग नदी में बह गए। सवाई माधोपुर में स्कूल का बरामदा गिर गया। पूरी खबर पढ़ें

4. विधानसभा में मंत्री ने लगाए कांग्रेस हाय-हाय के नारे विधानसभा में मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस हाय-हाय के नारे लगाए। उन्होंने कहा- 8 करोड़ की जनता कांग्रेस के व्यवहार को देख रही है। ये बेवजह सदन में तकिया लहराते हैं, हंगामा करते हैं। सोमवार को कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें

5. झालावाड़ में कलेक्ट्रेट के बाहर किसानों का महापड़ाव झालावाड़ में मांगों को लेकर किसानों ने महापड़ाव डाल दिया है। 1465 गांवों के किसान आटा-दाल और सब्जियां सहित अपने रहने की तैयारी के साथ धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। किसान नेताओं ने बताया- इस बार किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में है। चाहे बारिश हो, आंधी-तूफान आए किसान पीछे नहीं हटेंगे। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. जयपुर में रेस्टोरेंट स्टाफ ने पर्यटकों को पीटा जयपुर के रेस्टोरेंट में स्टाफ और पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। रिजर्व सीट पर बैठने का लेकर बहस शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। स्टाफ और पर्यटकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से वार किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट के स्टाफ ने महिला पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें

7. देसी कट्टे से खेल रहे बच्चे के सिर के आर-पार हुई गोली कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 5 साल के बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। घर में रखे देसी कट्टे से खेलते समय ट्रिगर दब गया और गोली उसके सिर के आर-पार हो गई। फायरिंग के आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे की तरफ दौड़े तो बच्चा लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें

8. ASI ने महिला को मुक्के मारे, गला दबाया डीडवाना-कुचामन में ASI ने एक महिला को मुक्के मारे और गाली-गलौज करते हुए गला भी दबाया। महिला के पति ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद पुलिस मुझे थाने ले गई और पीछे से मेरे घर जाकर तोड़फोड़ की। एसपी ने मारपीट के आरोपी ASI को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. शरीर पर सफेद पट्टियां बांधकर रैंप वॉक किया जयपुर के युवा रंगकर्मी जितेंद्र शर्मा ने मिस्टर भारत-2025 का खिताब जीता है। एलआईटी मॉडलिंग प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के टैलेंट राउंड में जितेंद्र ने नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पूरे शरीर पर सफेद पट्टियां बांधकर रैंप वॉक किया। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक पर कल होगी बहस जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं के भवनों पर बुलडोजर एक्शन का कानून बनने जा रहा है। राजस्थान विधानसभा में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 मंगलवार को विधानसभा में बहस के बाद पारित हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading