![]()
रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एरिया के लिए पार्सल बुकिंग पर चार दिनों के लिए अस्थाई रोक लगा दी है। यह आदेश जोधपुर सहित सभी रेल मंडलों और क्षेत्रीय ज़ोनों से चलने वाली उन ट्रेनों पर भी लागू होगा
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एरिया में 12 से 15 अगस्त तक 4 दिन के लिए अस्थाई रोक लगाई गई है।
इन स्टेशनों पर रहेगा असर:
यह रोक दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों जैसे नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली पर सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन के लिए लगाई गई है।
क्या रहेगा प्रतिबंधित:
डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि इन चार दिनों में पार्सल गोदामों को खाली रखा जाएगा और पार्सल पैकेज की पैकिंग की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध लीज पर दिए गए एसएलआर, एजीसी और वीपीएस सहित सभी आंतरिक और बाहरी ट्रैफिक पर भी लागू होगा।
यात्रियों के लिए निर्देश:
- यात्री अपने साथ केवल व्यक्तिगत सामान ले जा सकेंगे।
पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग वाणिज्यिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही की जा सकेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments