☜ Click Here to Star Rating



मानसून की विदाई के साथ ही डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जगह-जगह भरा पानी और बढ़ता तापमान मच्छरों के पनपने का सबसे अनुकूल समय है और इसी वजह से डेंगू के केस भी बढ़ने लगे हैं। गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एसएमएस और जेके लोन अस्पत

.

डॉक्टर्स बोले- यह वो स्थिति है जिसमें एडीज एजिप्टी मच्छर तेजी से पनपता है और डेंगू फैलता है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो जनवरी से अब तक डेंगू के 130 से अधिक केस चिह्नित किए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हर बार की तरह इस बार भी विभाग के पास सही आंकड़े नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि निजी अस्पताल और कई सरकारी अस्पताल विभाग के पास डेटा ही नहीं भेजते। ऐसे में विभाग को पूरी जानकारी नहीं मिल पाती और पीड़ितों की संख्या के मुताबिक काम नहीं हो पाता।

फोगिंग नहीं; डेंगू के बढ़ते मामलों पर कंट्रोल करने के लिए चिकित्सा विभाग और नगर निगम को पहले ही बैठक कर शहर में फोगिंग की शुरुआत करनी थी, लेकिन अभी तक कहीं भी फोगिंग शुरू नहीं की गई है। पिछले सालों में डेंगू के काफी केस बढ़ने के बाद भी विभाग चेतते नहीं और हर बार डेंगू की वजह से कई मौतें हो जाती हैं। मालूम हो कि इस साल अभी तक मलेरिया के 65, चिकनगुनिया के 76, स्वाइन फ्लू के 21, ब्रुसेलोसिस के 124 और लैप्टोस्पायरोसिस के 54 केस विभाग ने चिह्नित किए हैं।

4 से 10 दिन में दिखने लगते हैं डेंगू के लक्षण डेंगू वायरस से संक्रमित होने पर सामान्यतः 4 से 10 दिन में लक्षण दिखने लगते हैं। प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं

  • तेज बुखार,
  • सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द,
  • शरीर पर लाल चकत्ते,
  • उल्टी,
  • कमजोरी और भूख न लगना,
  • गंभीर मामलों में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरती है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव और अंगों को नुकसान हो सकता है।

एक्सपर्ट व्यू डॉ. पुनीत सक्सेना, डॉ. पंकज आनंद (सीनि. फिजिशियन), डॉ. प्रियांशु माथुर व डॉ. कैलाश मीणा (शिशु राेग विशेषज्ञ)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading