![]()
सेवर थाना पुलिस ने रीको एरिया में संचालित एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जहां देशी शराब की वैध कंपनियों जीएसएम और सीएल राजस्थान के नाम पर नकली पव्वे तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 15 हजार से अधिक फर्जी पव्वे बरामद कर फैक्ट्री को सील कर
कार्रवाई के दौरान वह मौके से फरार हो गया। पुलिस को मौके से 11,859 जीएसएम और 3,432 सीएल राजस्थान ब्रांड के फर्जी पव्वे मिले हैं। इसके अलावा 5 मशीनें बरामद की गई हैं, जिनमें इन कंपनियों के नाम वाले सांचे लगे हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस फैक्ट्री में पिछले दो वर्षों से अवैध रूप से देशी शराब के पव्वों का निर्माण किया जा रहा था। मशीनों की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में पता चला है कि कंपनी में हर रोज करीब 15 हजार पव्वे तैयार होते थे। जहां से अलग-अलग जगहों पर सप्लाई की जाती थी। कंपनी का जीएसटी नंबर पहले ही रद्द हो चुका है। पुलिस अब फरार संचालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
कई जिलों में फैला नेटवर्क… करौली, धौलपुर और अलवर तक सप्लाई
रीको एरिया भरतपुर स्थित फैक्ट्री में तैयार किए गए नकली पव्वों को सिर्फ भरतपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी भूपेंद्र उर्फ पिंटू ने खुलासा किया कि यह नकली माल करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अलवर और मथुरा (उ.प्र.) तक पहुंचाया जाता था। इन जिलों के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में इसे असली देशी शराब बताकर खुलेआम बेचा जा रहा था। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो सस्ते प्लास्टिक पव्वों में स्प्रिट भरकर वैध कंपनियों के नाम का रैपर चिपकाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस अब इन जिलों में भी सप्लाई चैन की जांच शुरू कर रही है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
पव्वों की खेप लेकर जा रही पिकअप पकड़ी तो हुआ खुलासा
सेवर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मथुरा रोड से करौली की ओर नकली शराब बनाने के लिए पव्वों से भरी सफेद पिकअप रवाना हुई है। इस पर पुलिस ने मथुरा रोड पर नाकाबंदी की और पिकअप को रोका। जांच में वाहन से 14,872 खाली प्लास्टिक पव्वे बरामद हुए। आरोपी भूपेंद्र उर्फ पिंटू ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह यह पव्वे भरतपुर के रीको एरिया स्थित एक फैक्ट्री से ला रहा था। वहां इन्हें स्प्रिट से भरकर जीएसएम के फर्जी रैपर लगाकर नकली शराब बनाई जाती है। आरोपी यह खेप करौली लेकर जा रहा था, जहां इसे बाजार में सप्लाई किया जाना था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने रीको स्थित फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की है।
“नाकाबंदी के दौरान पिकअप से बड़ी मात्रा में खाली पव्वे बरामद हुए। जांच में सामने आया कि ये भरतपुर की एक फैक्ट्री में तैयार किए गए थे। फैक्ट्री से फर्जी पव्वे और मशीनें जब्त की गई हैं। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।”
-आकांक्षा चौधरी, सीओ ग्रामीण,भरतपुर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments