![]()
एसीबी की टीम ने सोमवार को नगरपरिषद के कर्मचारी और उसके दलाल को 30 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने इस मामले में कर्मचारी और दलाल के साथ सभापति को भी आरोपी बनाया है। सभापति शुक्ला के कहने पर ही कर्मचारी ने दलाल के मार्फत
परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसने नगर परिषद में मोटल का पट्टा जारी करने के लिए फाइल लगा रखी है, जिसमें सभापति संजय शुक्ला के हस्ताक्षर होने शेष है, इसके लिए वे 50 हजार रुपए मांग रहे हैं। पैसे कम करने को कहा तो सभापति 30 हजार रुपए पर सहमत हुए और नप कर्मचारी आकाश कलोसिया से मिलने को कहा। सोमवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एक टेंट हाउस पर दलाल अजय कुमार को 30 हजार लेते पकड़ लिया। जबकि दूसरी टीम ने आरोपी कर्मचारी आकाश कलोसिया को नगरपरिषद से गिरफ्तार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments