प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित श्री कल्पतरु संस्थान ने अपने 30वें वार्षिकोत्सव को ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार समारोह’ के रूप में मनाया।
प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित श्री कल्पतरु संस्थान ने अपने 30वें वार्षिकोत्सव को ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार समारोह’ के रूप में मनाया। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंधु 2.0’ अभियान का शुभारंभ हु

कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया।
- प्रथम पुरस्कार: सीआरपीएफ डीआईजी वैभव निंबालकर – स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, ₹5100 सहयोग राशि।
- द्वितीय पुरस्कार: कल्पवृक्ष संरक्षण समिति, बडू – स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, ₹3100 सहयोग राशि।
- तृतीय पुरस्कार: पर्यावरण कार्यकर्ता उषा देवी – स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, ₹2100 सहयोग राशि।
इसके अलावा, तनुज कायत को ‘वॉलंटियर ऑफ द ईयर’ सम्मान और 1100 रुपए प्रदान किए गए। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित संस्थान के 8 वॉलंटियर्स को भी सम्मानित किया गया। राजस्थान से बाहर आए कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक सिंदूर से तिलक और हल्दीघाटी की मिट्टी के साथ प्रमाणपत्र भेंट किए गए।

राजस्थान से बाहर आए कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक सिंदूर से तिलक और हल्दीघाटी की मिट्टी के साथ प्रमाणपत्र भेंट किए गए।
‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ विष्णु लाम्बा ने बताया कि संस्थान ने पहले ‘ग्रीन बचपन अभियान’ शुरू किया था, जिसमें अब तक 7 देशों के बच्चे जुड़ चुके हैं। इस बार के ऑपरेशन सिंधु 2.0 के तहत विलुप्त होती प्रजाति सिंदूर के पौधे रोपित किए जा रहे हैं।
संस्थान का लक्ष्य वर्ष 2047 तक 5 करोड़ पौधे लगाना है। अब तक 1 करोड़ 60 लाख पौधे लगाकर संरक्षित किए जा चुके हैं। संस्थान को राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार, अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्र निर्माण पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम प्रमुख द्वारा सम्मान प्राप्त हो चुका है।

तनुज कायत को ‘वॉलंटियर ऑफ द ईयर’ सम्मान और 1100 रुपए प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महिमा ग्रुप के निदेशक धीरेंद्र मदान, क्रांतिकारियों के वंशज, पदमा प्रतिष्ठा के संस्थापक शशिकांत कांबले और अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments