![]()
सलूंबर जिले की लसाड़िया थाना पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया कि आरोपी लाला(44) पिता धन्ना मीणा निवासी दानी तलाई लकुकालेवा को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जानवरों का शिकार करने के लिए देशी टोपीदार बंदूक लेकर दाणी फला गांव के खेतों में घूम रहा है।
सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस जाब्ता रवाना हुआ। मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति हाथ में टोपीदार बंदूक लेकर एक पेड़ के नीचे खड़ा था। पूछताछ में पता लगा कि उसके पास बंदूक का कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। उसे गिरफ्तार करते हुए बंदूक जब्त की गई। साथ ही आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू कर दी है। आरोपी बंदूक कहां से खरीदकर लाया, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments