☜ Click Here to Star Rating



घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बूंदी पुलिस ने देई थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

.

घटना 22 जून 2025 की रात करीब 12 बजे की है। पीड़ित राकेश पुत्र बद्रीलाल (24) निवासी फतेहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राकेश के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। तभी रामचरण, दिनेश, रमेश निवासी फतेहपुरा और उनका जीजा लक्ष्मण निवासी गुढासदावर्तिया गाड़ी में सवार होकर आए।

आरोपियों के हाथों में लकड़ी, गंडासी, सरिया और चाकू थे। उन्होंने बरामदे में सो रहे राकेश के पिता पर हमला कर दिया। दिनेश ने गंडासी से उनके दाएं पैर पर वार किया। रमेश ने लोहे के पाइप से बांह और पैर पर प्रहार किया। लक्ष्मण ने लोहे के पाइप से कमर में मारा। रामचरण ने चाकू से राकेश के पिता का दायां कान काट दिया।

पीड़ित के शोर मचाने पर राकेश, उसकी मां हीराबाई और भाभी आशाबाई बचाव के लिए दौड़े। आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। आरोपी गाड़ी में सवार होकर भाग गए। जाते समय धमकी दी कि वे पीड़ित की जमीन पर कब्जा करके रहेंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading