☜ Click Here to Star Rating


10वीं में 97% अंक लाने वाली छात्रा शिवानी स्वामी सम्मानित।

श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रा शिवानी स्वामी को 10वीं कक्षा में रायसिंहनगर क्षेत्र में सर्वाधिक 97% अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप स

.

प्रधानाध्यापक गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि स्वर्गीय कौशल्या देवी सीलू की स्मृति में भैराराम सीलू और कशिश सीलू ने स्कूल को 100 लीटर का वाटरकूलर भेंट किया। इस अवसर पर अध्यापकों हाकम सिंह, टेक सिंह, सुनीता भांभू और पूजा चौधरी ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समेजा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने छात्रा शिवानी स्वामी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समेजा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि जो छात्र जीवन में अपना लक्ष्य तय कर लेता है और नशे से दूर रहता है, उसकी सफलता निश्चित है।

मुख्य अतिथि समेजा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने छात्रा शिवानी स्वामी को बधाई दी।

मुख्य अतिथि समेजा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने छात्रा शिवानी स्वामी को बधाई दी।

तहसीलदार सलिंदर कुमार ने स्कूल के सभी कमरों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राजू शर्मा, समाजसेवी गोपाल सहारण, राय साहब स्वामी, दयासागर तनेजा, पूर्व सरपंच हेतराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और आश्वासन दिया कि स्कूल को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

शिवानी स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपने माता-पिता और गुरुजनों के सपनों को पूरा कर समेजा क्षेत्र को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगी। अध्यापिकाओं अमीषा गुर्जर, मीनाक्षी गोस्वामी, किरण पाल कौर, ममता मिगलानी और युवा संबल स्टाफ ने शिवानी को पगड़ी पहनाकर और सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया।

समाज के भामाशाहों को किया सम्मानित।

समाज के भामाशाहों को किया सम्मानित।

इसी अवसर पर विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया। उन्होंने अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट देखी और समस्याओं पर अध्यापकों से चर्चा की। सबसे अधिक शिकायतें बच्चों के अत्यधिक मोबाइल फोन उपयोग की आईं।

प्रधानाध्यापक गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि इस बार स्कूल में कई नए छात्र प्रवेशित हुए हैं और नामांकन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक जितने जागरूक होंगे, बच्चों में उतना ही अच्छा बदलाव आएगा। बैठक में वार्षिक कार्य योजना के बारे में भी अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading