![]()
बारां झालावाड़ मेगा हाइवे पर टायर जलाकर प्रदर्शन।
नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर बपावरकलां कस्बे के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण बारां झालावाड़ मेगा हाइवे पर सड़क पर बैठ गए। और टायर जलाकर सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के सड़क पर बैठने से बारां झालावाड़ मेगा हाइव
जानकारी के अनुसार मीणा समाज बारां के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा, संयोजक हेमंत मीणा, माणक चंद्र मीणा की अगुवाई में दोपहर साढ़े 12 बजे करीब ग्रामीण बारां झालावाड़ मेगा हाइवे पर बैठ गए। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुई। सभी प्रदर्शनकारी नरेश मीणा की रिहाई की मांग पर अड़ गए। और बारां झालावाड़ मेगा हाइवे जाम कर दिया। और सड़क पर टायर रखकर जलाया। प्रदर्शन की सूचना पर सांगोद थाना सीआई लाखन सिंह बपावरकलां थाना SHO अभय सिंह, डीएसपी सांगोद अनिल जोशी व सांगोद तहसीलदार रवि शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से समझाइश में जुटे है।
वीडियो फोटो-कुंजबिहारी,बपावर कलां
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments