![]()
उदयपुर के सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में कुलगुरु प्रो.सुनीता मिश्रा के औरंगजेब को कुशल शासक बताने वाले बयान को लेकर लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। छात्र प्रशासनिक भवन के बाहर बैठ गए और नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान छात्रो
बीती रात 11 बजे तक छात्रों ने 6 घंटे वीसी को ताले में कैद रखा शाम को वीसी सुनीता मिश्रा प्रशासनिक भवन पहुंचीं थी। इसके बाद छात्र नेताओं ने उनके चैम्बर के चैनल गेट पर शाम 5.30 बजे बाहर से ताला लगा दिया था। वीसी को अंदर बंद करके छात्रनेता चैनल गेट के बाहर बैठ गए। करीब 6 घंटे के बाद रात 11:30 बजे सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो.सुनीता मिश्रा को सुरक्षा के बीच उनके निवास पहुंचाया गया।
क्या है मामला
दरअसल, 12 सितंबर को यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में वीसी प्रो. सुनीता मिश्रा ने कहा था कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से हम महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और अकबर जैसे कई राजा-महाराजाओं के बारे में सुनते हैं। इनमें कुछ औरंगजेब जैसे कुशल प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) भी थे।
सुनीता मिश्रा बोली- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया
विवाद बढ़ने के बाद कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा ने माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया। सुनीता मिश्रा ने कहा- वक्तव्य को गलत तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। यदि उनके पूरे वक्तव्य को सुना जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि उन्होंने औरंगजेब की प्रशंसा में कुछ नहीं कहा है। वे मूलतः अहिन्दी भाषी हैं, जिसके कारण सुनने में भाषा संबंधी असमंजस हो जाता है। उनका मंतव्य किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था और यदि उनके वक्तव्य से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे क्षमा चाहती हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments