![]()
ये वीडियो नागौर जिले के रियांबड़ी कस्बे में कस्तूरबा बालिका छात्रावास और राजकीय बालिका विद्यालय के ठीक सामने का है। यहां गंदगी का ढेर लगा है और मरे हुए जानवर खुले में पड़े हैं। वहीं यहां से रोजाना सैंकड़ों बच्चियों और अन्य राहगीरों को दिन में कई बार गुज
महज इस इलाके में नहीं बल्कि रियांबड़ी नगर पालिका क्षेत्र के सभी 21 वार्डों में ही इन दिनों साफ-सफाई ठप्प होने से जगह जगह गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। गंदगी के कारण मच्छर, मक्खी व संक्रामक बीमारियां भी फ़ैल रही हैं। दरअसल रियांबड़ी में सफाई व्यवस्था में लगे मजदूरों को पिछले 5-6 महीनों से भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे में परेशान होकर सफाई में लगे मजदूरों ने पिछले 15 दिन से सफाई व्यवस्था का काम बंद कर दिया है।
नगरपालिका अध्यक्ष गिरधारी लाल ने बताया कि ईओ को साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कई बार कह दिया, लेकिन वो ध्यान ही नहीं देते। प्रशासनिक अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया गया। रियांबड़ी ग्राम पंचायत से हाल ही में नगर पालिका में क्रमोन्नत हुई है। सफाई मजदूरों काे भुगतान नहीं होने से सफाई व्यवस्था चौपट है। कार्यवाहक ईओ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सफाई व्यवस्था को लेकर कार्यवाहक ईओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई मजदूरों की हड़ताल के चलते समस्या आ रही है। अब निविदा जारी कर दी है, जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। आज प्रभारी सचिव की विजिट के कारण एकबारगी पूरे कस्बे में सफाई तो करवा दी है। इधर सफाई कर्मी भुगतान लेने के लिए रोज नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments