![]()
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दिव्यांग जन सहायता शिविर में शामिल हुए।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज राजसमंद के देवगढ़ क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। वे दिव्यांग जन सहायता शिविर में शामिल हुए।
कामलीघाट चौराहा स्थित मेवाड़ भवन में समाजसेवी धर्मचंद देरासरिया की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को विशाल निशुल्क दिव्यांग जन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने शिरकत की।
शिविर में 199 से अधिक दिव्यांग लाभार्थियों को व्हीलचेयर, कृत्रिम पैर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, ट्राईसिकल सहित आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। गंभीर रूप से असक्षम 8 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल और 30 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें भेंट की गईं।
कटारिया ने कहा कि देरासरिया का जीवन समाजसेवा और मानवता की लौ प्रज्ज्वलित करने के लिए हमेशा समर्पित रहा। कार्यक्रम में विधायक हरिसिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, लादूलाल पितलिया सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन में 50 वालेंटियर्स ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान समाजसेवियों को राज्यपाल ने सम्मानित भी किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments