पाली के बांडी नदी में गुरुवार छठे दिन भी एसडीआरएफ की टीम नदी में बहे ललित सैन की तलाश करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पाली में 6 सितम्बर को गणपति विसर्जन के दौरान बांडी नदी की रपट से दो युवक नदी में बह गए थे। घटना के 6 दिन बाद भी ललित सैन का अभी तक कोई पता नहीं चला है। ऐसे में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़ा भाई काम-काज छोड़कर नदी किनारे दिन भर इस आस में बैठा रह

पाली में गुरुवार को ललित सैन की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।
6 सितम्बर को नदी में बहे थे दो युवक
दरअसल पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी से गुजरने वाली बांडी नदी की रपट पर 6 सितम्बर की शाम को गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान इंद्रा कॉलोनी निवासी 35 साल का विजय सिंह पुत्र नाथूसिंह रावणा राजपूत और 32 साल का ललित पुत्र हरिराम सैन नदी में गिर गए थे। जिनकी तलाश के लिए SDRF 6 दिन से रेस्क्यू में जुटी है। गुरुवार को 3 टीमें चार बोट में करीब 15 KM का बांडी नदी का क्षेत्र में रेस्क्यू करती रही लेकिन ललित का कोई सुराग नहीं लगा। जबकि 8 सितम्बर को विजयसिंह की बॉडी नदी में मिल गई थी।

नदी में बहा युवक ललित सैन जिसकी तलाश जारी है।
15 किलोमीटर तक 3 टीमें जुटी है ललित की तलाश में
SDRF के घमुराम ने बताया कि गुरुवार को ललित की तलाश में भिशना राम, विनोद कुमार, रामकिशोर , वालाराम, मनिंदर सिंह, सुशील बिश्नोई, श्यामलाल सहित 25 जनों की टीम जुटी रही। लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा। संभवत नदी में पानी के बहाव के साथ ललित कई किलोमीटर दूर तक बह गया हो गया नदी में गड्डे में फंसने के बाद उसे पर रेत आ गई। जिससे नदी में वह कही नजर नहीं आ रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments