जबरन शुभम को हिरासत में लेते पुलिस के जवान।
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में पिछले चार दिनों से छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में लेकर

शुभम को एम्बुलेंस SMS हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जबरन उनका अनशन तोड़ा गया।
छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने कहा कि राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रशासन के जरिए आम छात्रों से एडमिशन फीस के साथ ही चुनावी शुल्क भी वसूला गया था। जिसके बाद से ही आम छात्र पिछले लंबे वक्त से यूनिवर्सिटी चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन हमारी जायज मांग को सुनने की जगह सरकार को चुनाव नहीं कराने की सलाह दे रहा है।

शुभम के समर्थकों की यूनिवर्सिटी में पुलिस से हल्की झड़प भी हो गई।
शुभम ने कहा कि इस बार छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र न सिर्फ यूनिवर्सिटी बल्कि, सड़कों पर उत्तर भी विरोध जाता चुके हैं। यूनिवर्सिटी से पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी रहे सांसद-विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भी सरकार से चुनाव की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। मैं भूख हड़ताल पर बैठा तो मुझे भी जबरन उठाकर मेरी हड़ताल को खत्म करवाया गया है। लेकिन मैं यहां रुकने वाला नहीं हूं, जब तक राजस्थान की पर्ची सरकार राजस्थान के लाखों युवाओं की आशा के अनुरूप छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू नहीं करेगी, मेरा आंदोलन जारी रहेगा। आम छात्रों के साथ मिलकर एक बार फिर पुरजोर ढंग से हम अपनी वाजिब मांग को रखेंगे।

शुभम पिछले 2 महीने से चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments