![]()
बूंदी के तालेड़ा क्षेत्र में जमीतपुरा के पास स्थित इथोलिन फैक्ट्री में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।
बूंदी के तालेड़ा क्षेत्र में जमीतपुरा के पास स्थित इथोलिन फैक्ट्री में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में सुरेश गुर्जर के सीने में गोली लग गई। घायल सुरेश को कोटा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस न
तालेड़ा थानाधिकारी अजीत बागडोलिया के अनुसार टिकरिया रोड पर स्थित फैक्ट्री में सुरेश गुर्जर मिट्टी डालने का काम कर रहा था। इससे पहले यह काम अर्जुन चौधरी के पास था। अर्जुन का फैक्ट्री से पेमेंट को लेकर विवाद चल रहा था।
अर्जुन ने सुरेश को मिट्टी डालने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। अर्जुन चौधरी और उसके चार साथियों ने सुरेश की गाड़ी रोकी। अर्जुन ने कहा कि जब तक उसका बकाया पेमेंट नहीं मिलेगा, तब तक मिट्टी नहीं डालने देंगे।
विवाद बढ़ने पर सुरेश ने भी अपने 4-5 साथियों को बुला लिया। इसी दौरान अर्जुन चौधरी ने दो राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली सुरेश के सीने में लगी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल सुरेश को कोटा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments